बारिश से कच्चा मकान ढहा, मां-बेटी की मौत
बारिश से कच्चा मकान ढहा, मां-बेटी की मौत
बांदा, तीन सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में भारी बारिश के बीच एक कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि धनवा खेड़ा गांव में बुधवार शाम तेज बारिश के बीच मजदूर राहुल सोनकर का कच्चा मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर उसकी पत्नी सरिता (27) और बेटी सुहानी (पांच) की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में राहुल का तीन साल का बेटा आयुष और नौ माह की बच्ची छोटी घायल हो गयी है, जिनका इलाज जिले की सरकारी अस्पताल में चल रहा है।’
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की सूचना जिले के राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है, ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक मदद मिल सके।
भाषा सं सलीम पवनेश रंजन
रंजन

Facebook


