Watch Video : शराब दुकान के विरोध में सिर फुटौव्वल, महिला हुई लहूलुहान
Watch Video : शराब दुकान के विरोध में सिर फुटौव्वल, महिला हुई लहूलुहान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूंडा इलाके में शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन में सिर फुटौव्वल की नौबत आ गई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों, कर्मचारियों और पुलिस के बीच अचानक तेज हुई झड़प के दौरान एक महिला का सिर फूट गया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। इस दौरान माहौल तनाव पूर्ण हो गए था। लोग एकदम से भड़क गए थे।
डूंडा में शराब दुकान का पिछले एक हफ्ते से विरोध चल रहा है। यहां कभी बच्चे चखना सेंटर लगा रहे हौं, तो कभी महिला रामायण पाठ कर दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को भी माहौल उस समय गरमा गया जब प्रदर्शन के दौरान महिला के सिर फूट गया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद गांव के लोग भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। काफी देर तक महिला को लेकर लोग प्रदर्शन करते रहे। हालांकि बाद में महिला को अस्पताल भेजा गया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


