निगम के नल से जोंक निकलने से हड़कंप
निगम के नल से जोंक निकलने से हड़कंप
रायपुर। राजधानी के रामकृष्ण परमहंस वार्ड सहित कई कॉलोनियों में नल के पानी से जोंक निकलने की घटना सामने आई है। निगम के पानी से जोंक निकलने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया है। साथ ही ये घटना निगम के पानी टंकियों की सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- ट्रैक पर अचानक आई ट्रेन, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, दो ने कूदकर बचाई जान
शहर के कई इलाकों में इस तहर की घटना सामने आई है। निगम के पानी से 4-4 इंच के जोंक निकले है। अशोक नगर, विकास नगर, भवानी नगर इलाकों के एक-एक घर से दस से बारह जोंक निकले हैं।
ये भी पढ़ें- राहुल को ‘हार्दिक’ नसीहत- कुर्ते की बांह में बटन लगवा लें या बांह छोटी करा लें
वहीं निगम अमला की इस मामले पर अपनी दलील है कि शहर में चल रहे खुदाई के चलते पाइप लाइन डैमेज हुआ और इसी वजह से घरों में गंदा पानी और जोंक आया होगा। बहरहाल इसे जल्द ठीक करा लिया जाएगा। आपको बतादें हाल ही में राजधानी में दूषित पानी की वजह से पीलिया का प्रकोप छाया हुआ था। जिससे मोवा इलाके में लोगों की मौत हो गई थी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


