रमन आज करेंगे सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण, मैदान में 1500 लोगों की बैठने की क्षमता

रमन आज करेंगे सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण, मैदान में 1500 लोगों की बैठने की क्षमता

रमन आज करेंगे सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण, मैदान में 1500 लोगों की बैठने की क्षमता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 15, 2018 3:32 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज प्रदेश के खिलाड़ियों को नेताजी सुभाष स्टेडियम की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शाम करीब 6 बजे स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। रायपुर नगर निगम ने राजीव गांधी चौक के पुराने नेताजी सुभाष स्टेडियम को साढ़े 14 करोड़ रुपए की लागत से रेनोवेट किया है।

ये भी पढ़ें- पुलिस भर्ती में हाइट में छूट की मांग पर मिली जेल, फिर हुई प्रेग्नेंसी जांच!

ये भी पढ़ें- पशुपालन विभाग ने शुरू किया टोल फ्री नंबर 1962, बीमार पशुओं का होगा इलाज

पहले इस स्टेडियम में सिर्फ एक मैदान था, जबकि अब रेनोवेशन के बाद यहां जूडो, कराते, बाक्सिंग, टेबल टेनिस, फैंसिंग, वेट लिफ्टिंग, शतरंज, बास्केट बॉल और म्यूथाई के खिलाड़ी एक साथ अलग-अलग हॉल में प्रैक्टिस कर सकेंगे। वहीं आम लोगों को लिए यहां दो जिम बनाए जहां रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी में इस शख्स को लगती है हाड़ कंपाने वाली ठंड, कंबल और अलाव के सहारे होता है गुजारा

 14-Jun-18 0

स्टेडियम में 1500 लोगों बैठकर मैदान में हो रहे खेल का मजा ले सकेंगे। खेल प्रतियोगिताओं के लिए आने वाले 168 खिलाड़ियों के रुकने के लिए डॉरमेटरी और कैफेटेरिया की सुविधा भी यहां रहेगी। साथ ही इतनी बड़ी पार्किंग है कि एक साथ दो सौ कार पार्क किए जा सकेंगे। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में