Rakesh Tikait threatened the media house
रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया हाउस को धमकी दे डाली। उन्होंने कहा है कि बचना है तो साथ दो, नहीं तो अगला नंबर मीडिया हाउस का है।
पढ़ें- ‘सिर्फ 10 लाख के लिए क्यों करूंगा ऐसा काम’ IPL स्पॉट फिक्सिंग केस में श्रीसंत ने किए बड़े खुलासे
राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी लड़ाई केंद्र की 3 काले कानून को लेकर है। छत्तीसगढ़ में भी जो समस्या आएगी उसे उठाएंगे
BJP बीमारी है, हमारे खिलाफ कुछ भी कहती है।
पढ़ें- तालिबान की क्रूरता, पिता की गलती पर मासूम की बेरहमी से हत्या.. दाढ़ी बढ़ाने का हुक्म
वहीं किसान नेता योगेंद्र यादव ने बताया है कि ‘हमारे आंदोलन से देशभर के किसान एक साथ खड़े हैं। छत्तीसगढ़ अपने संसाधनों से MSP पर खरीदी कर रही है। ऐसी खरीदी के लिए राज्यों को केंद्र से मदद जरूरी है। छग का प्रयोग हमारी मांगों की पुष्टि करता है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला की माने तो देश में अफगानिस्तान से मादक पदार्थ का जाल फैलाया जा रहा है। केंद्र की एजेंसी हाथ पर हाथ धड़े बैठी है। मुद्रा एयरपोर्ट पर लाखों करोड़ के ड्रग्स पकड़े गए। हर छोटी बातों पर बयान देने वाले PM चुप क्यों हैं
कोंग्रेस जवाब चाहती है। देश के युवा को नशे में धकेलने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा षड्यंत्र है।
बता दें कि देश भर से किसान नेता इसमें शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। किसान संयोजक मंडल के सदस्य सत्यवान भी इस महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि लगातार हम 10 महीने से अपनी मांग केंद्र सरकार के सामने रख रहे हैं आज प्रमुखता से इन कृषि कानूनों पर ही चर्चा होगी किस तरीके से कृषि कानून जल्द से जल्द वापस लिए जाएं इस पर भी चर्चा की जाएगी।

ATM से न निकले पैसा और खाते से कट जाए,…
2 hours ago
बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से 1 युवक की…
3 days ago
सब इंस्पेक्टर को 4 साल की सजा, 1 हजार की…
3 days ago