चार साल के बच्चे से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चार साल के बच्चे से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पत्थलगांव। पिछले दिनों चार साल के बच्चे के साथ हैवानियत करने वाले दरिंदे को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।बताया जा रहा है कि घर पर अकेला खेल रहा चार साल के बच्चे को आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया था।
ये भी पढ़ें –ऐसा कुत्ता जिसके पास है खास गनमैन और बुलेटप्रूफ कार,तस्करों ने रखा 50 लाख का इनाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लाकझार गांव का है जहां पीड़ित नाबालिग के परिजन बच्चे को घर पर छोडकर खेत में काम करने गये थे ।इसी बीच आरोपी नशे मे धुत्त प्रकाश कौशिक वहां आ पहुंचा उसने बच्चे को अकेला देखकर अपने साथ आम बगीचा के समीप उठा ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उसके बाद आरोपी ने बच्चे को छोडकर फरार हो गया ।
ये भी पढ़ें –नक्सली मना रहे शहीद सप्ताह ,बड़ी घटना को दे सकते हैं अंजाम
जब बच्चे के परिजन घर पहुंचे तब बच्चे ने घटना की सारी जानकारी उन्हें दी। पीड़ित बच्चा ने परिजनों को सब कुछ बताया उसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


