कोहरे के चलते ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर, हादसे में परियोजना अधिकारी की मौत

कोहरे के चलते ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर, हादसे में परियोजना अधिकारी की मौत

कोहरे के चलते ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर, हादसे में परियोजना अधिकारी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: December 14, 2018 6:09 am IST

देवास। झाबुआ के महिला एवं बाल विकास के जिला परियोजन अधिकारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रणजीत जामरा झाबुआ से विभागीय मीटिंग में शामिल होने भोपाल जा रहे थे। तड़के सुबह घना कोहरा होने के चलते सोनकच्छ में उनकी स्कॉर्पियो ने बस को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में परियोजना अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से मृतक और घायल को बड़ी मुश्किल के बाद बाहर निकाला गया।

पढ़ें- शिवराज का बयान-अर्थी उठने तक करूंगा जनता की सेवा, शुक्रिया करने निकालेंगे आभार यात्रा

वहीं दुर्घटना इतनी भीषण थी की बस भी अनियंत्रित हो कर एक पेड़ से जा टकराई। बस में सवार कुछ लोगों को भी चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर सोनकच्छ के थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, देवास महिला एवं बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी सुनीता यादव भी तत्काल पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 


लेखक के बारे में