बाइक एवं मोबाइल फोन चोरी के आरोप में दो किशोरों समेत सात गिरफ्तार

बाइक एवं मोबाइल फोन चोरी के आरोप में दो किशोरों समेत सात गिरफ्तार

बाइक एवं मोबाइल फोन चोरी के आरोप में दो किशोरों समेत सात गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 12, 2021 2:09 pm IST

ठाणे, 12 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिला पुलिस ने शनिवार को दोपहिया वाहनों एवं मोबाइल फोनों की चोरी के कम से कम 20 मामलों में कथित रूप से शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो किशोरों को भी पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 11 दोपहिया, एक आटोरिक्शा और सात मोबाइल फोन बरामद किया है जिनकी कुल कीमत करीब 5.45 लाख रुपये है । पुलिस ने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से शांति नगर, भोइवाड़ा और भिवंडी में सक्रिय था ।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

भाषा रंजन शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में