बीना को जिला बनाने के बयान के वादे पर बोले शिवराज- ऐसे वादे तो चुनावों में कर दिए जाते हैं

Ads

बीना को जिला बनाने के बयान के वादे पर बोले शिवराज- ऐसे वादे तो चुनावों में कर दिए जाते हैं

  •  
  • Publish Date - December 21, 2018 / 04:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

भोपाल। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बीना पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक अप्रत्याशित बयान दिया। शिवराज सिंह बीना में पत्रकारो से चर्चा कर रहे थे तभी उनको याद दिलाया गया कि आपने कई बार बीना को जिला बनाने की घोषणा की थी लेकिन अपने इस दिशा में कुछ नही किया। तब शिवराज ने जवाब देते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे वादे कर दिए जाते हैं।

पढ़ें- आईएएस अफसरों के थोक में तबादले, देखिए सूची

बीना को जिला बनाने का ये काम नई सरकार का है, दरअसल में 10 साल पहले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महावीर चौक पर चुनावी भाषण मे बीना की जनता से बीना को जिला बनाने का वादा किया था। 2013 के विधानसभा चुनाव में फिर से महावीर चौक पर चुनावी भाषण में बीना को महानगर बनाने की बात कही थी।