तेंदूपत्ता खरीद में भूपेश ने लगाया घोटाले का आरोप, सरकार ने किया खारिज

Ads

तेंदूपत्ता खरीद में भूपेश ने लगाया घोटाले का आरोप, सरकार ने किया खारिज

  •  
  • Publish Date - April 6, 2018 / 01:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर तेंदूपत्ता खरीदी में घोटाले का आरोप लगाया है। भूपेश बघेल ने कहा है कि, तेंदूपत्ता खरीद के आंकड़े बता रहे हैं कि, हर चुनावी साल में तेंदूपत्ता से आने वाला राजस्व कम हो जाता है। ठेकदार सिंडिकेट बनाकर बोली कम लगाते हैं और इसमें कमीशन खोरी का बड़ा खेल हो जाता है। 15 मार्च को 300 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने के बाद सरकार ने तीसरे राउंड के टेंडर में तेंदूपत्ता का मिनीमम सपोर्ट प्राईज तय किया है।

ये भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कर्मियों पर सरकार की सख्ती, दुर्ग में नई भर्ती पर रोक

इससे घोटाले की पुष्टि होती है। कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। बीजेपी ने कहा है कि, तेंदूपत्ता खरीद में पारदर्शिता है। सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि, इस साल निलामी में सर्वाधिक दर 5847 रूपए तक गई है। विक्रय दर बाजार के आधार पर तय होता इसलिए समय-समय पर यह कम या ज्यादा हो सकती है।

 

प्रदेश सरकार ने इस साल तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 13 लाख 50 हजार ग्रामीणों और वनवासी परिवारों को रोजगार देने के साथ 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता की आवक का लक्ष्य निर्धारित किया है।

ये भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव सीएम पद के लिए भूपेश से बेहतर

डॉ. रमन सिंह ने इस साल तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए शासकीय भूमि पर संग्रहण कार्य का पारिश्रमिक 1800 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 2500 रूपए कर दिया गया है। इसके साथ ही रमन सरकार ने ग्रामीणों की निजी भूमि पर तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए इस वर्ष प्रति मानक बोरा 2600 रूपए पारिश्रमिक देने का भी निर्णय लिया है। 

वन मंत्री श्री महेश गागड़ा विभागीय अधिकारियों के साथ तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य की तैयारियों की नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं। संग्राहकों से अपील की गई है कि वे संग्रहण केन्द्रों (फड़ों) में अच्छी क्वालिटी का पत्ता लेकर आएं।  इस बीच मुख्य सचिव श्री अजय सिंह ने यहां मंत्रालय (महानदी भवन) प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों, वन मंडलाधिकारियों और जिला वनोपज सहकारी यूनियनों के प्रबंध संचालकों को परिपत्र भेजकर संग्रहण कार्य के सुचारू संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24