कपड़ा कारोबारी की हत्या, दो गिरफ्तार

कपड़ा कारोबारी की हत्या, दो गिरफ्तार

कपड़ा कारोबारी की हत्या, दो गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 25, 2021 9:52 am IST

मुजफ्फरनगर, 25 जून (भाषा) मुजफ्फरनगर में दो सप्ताह से लापता चल रहे कपड़ा कारोबारी का शुक्रवार को शव बरामद हुआ। कारोबारी के दो दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चांद (27) 11 जून को लापता हो गया था और अब उसका शव किदवई नगर क्षेत्र से मिला है, जो कि कोतवाली पुलिस थाना इलाके में पड़ता है। संदिग्ध आसिफ और खन्ना से पूछताछ के बाद शव बरामद किया गया। दोनों ने अपराध स्वीकार किया और पुलिस को उस स्थान पर ले गए जहां शव छिपाया गया था।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में