आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 12, 2020 4:03 pm IST

बांदा (उप्र), 12 सितंबर (भाषा) जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा-ब गांव में शनिवार दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से जंगल में मवेशी चरा रहे तीन लोगों की मौत हो गयी।

अतर्रा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक सियाराम ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे तेरा-ब गांव में आकाशीय बिजली गिरने से शिवपूजन पाल (20), कमलेश पाल (12) और विनोद पाल (आठ) गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गयी। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है, ताकि पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद मिल सके।

भाषा सं जफर नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में