शामली जिले में दो पुलिस कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

Ads

शामली जिले में दो पुलिस कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - September 10, 2020 / 04:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

मुजफ्फरनगर, 10 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मंत्री सुरेश राणा की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने की परीक्षा की घोषणा, 16 सितंबर से प्रारंभ होंगी परीक्षाएं

स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक कांति प्रसाद ने बताया कि थानाभवन कस्बे में तैनात कॉन्स्टेबल को बुधवार शाम कोविड अस्तपाल में भर्ती कराया गया।

इस बीच, कैराना में जिला अदालत के एक कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद अदालत बंद रही।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज 2564 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 13 मरीजों की मौत,…