फिरोजाबाद में रेलगाड़ी से कटकर दो युवकों की मौत
फिरोजाबाद में रेलगाड़ी से कटकर दो युवकों की मौत
फिरोजाबाद (उप्र) 19 जून (भाषा) फिरोजाबाद जिले में शनिवार पूर्वाह्न दो युवकों की रेल लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी (नगर) हरिमोहन सिंह ने बताया कि थाना रसूलपुर के क्षेत्र कोठीनवीगंज निवासी 24 वर्षीय सलमान एवं 25 वर्षीय मोहम्मद वसीम की कन्हैया नगर के समीप रेल लाइन पार करते समय रेलगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों का शिनाख्त करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार

Facebook


