श्रम अफसर काजी के खिलाफ विशाखा कमेटी की रिपोर्ट,यौन उत्पीड़न के मामले में पाए गए दोषी
श्रम अफसर काजी के खिलाफ विशाखा कमेटी की रिपोर्ट,यौन उत्पीड़न के मामले में पाए गए दोषी
रायपुर। सहायक श्रमायुक्त शोएब काजी के खिलाफ विशाखा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। जिसमे शोएब काजी के खिलाफ शिकायतकर्ता लेखपाल महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न का आरोप सिद्ध हो गया है। गौरतलब है कि शोएब काजी और उनके दो सहयोगी पर महिला स्टॉफ ने आरोप लगाया था कि वे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी भी देते हैं।साथ ही वर्क प्लेस पर उनके साथ छेड़छाड़ की हरकत भी करते हैं।
विवाद बढ़ते देख मौदहापारा थाना के प्रभारी ने शिकायतकर्ता महिला को विशाखा कमेटी में अपनी बात रखने और शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी। उसके बाद महिला ने अपनी शिकायत विशाखा कमेटी को दी थी।
उसके बाद कमेटी ने 4 बार सहायक श्रमायुक्त शोएब काजी और उनके सहयोगी को प्रस्तुत होने कहा लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद कमेटी ने अपनी लिखित रिपोर्ट में कहा है कि आरोपीगण के विरुद्ध शिकायतकर्ता की शिकायत ,बयान ,दस्तावेज और साक्ष्य के आधार पर यह निष्कर्ष निकला की सहायक श्रमायुक्त शोएब काजी दोषी है और उनके खिलाफ जो भी आरोप लगे थे वह प्रमाणित हुए हैं।

Facebook


