युवक कांग्रेस चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 15 जिलों में 36,899 वोट पड़े

युवक कांग्रेस चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 15 जिलों में 36,899 वोट पड़े

युवक कांग्रेस चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 15 जिलों में 36,899 वोट पड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 10, 2020 12:23 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में युवक कांग्रेस चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग खत्म हो गई। 15 जिलों में हुए मतदान में कुल 36,899 वोट पड़े। अध्यक्ष पद की दौड़़ में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।

पढ़ें- प्रेम विवाह के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में हाई वोल्टेज हंगामा, पिता …

अध्यक्ष पद की रेस में विवेक त्रिपाठी, विक्रांत भूरिया, अजीत बोरासी, संजय यादव सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा प्रमुख दावेदार हैं। 11 और 12 दिसंबर को भी मतदान होना है। 5 दिसंबर तक चुनाव के परिणाम सामने आ सकते हैं।

पढ़ें-  #IBC24AgainstDrugs: आदतन अपराधी कोकीन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने आरो

बता दें NSUI अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने विवेक त्रिपाठी को अपना समर्थन देकर अपना नाम वापस ले लिया था। पहली बार युवक कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन हो रहा है।

पढ़ें- घुमका धान खरीदी केंद्र में किसान की मौत का मामला, खराब स्वास्थ्य के चलते करण साहू ने तोड़ा था दम,…

ऐसा पहली बार होगा, जब किसी संगठन के चुनाव ऑनलाइन हो रहे हैं। इसके माध्यम से 3 लाख 50 हजार से ज्यादा सदस्य प्रदेश अध्यक्ष चुन रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी के लिए भी सदस्य वोट करेंगे।

 

 

 

 

 


लेखक के बारे में