सास की हत्या के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

सास की हत्या के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

सास की हत्या के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: October 27, 2020 3:09 pm IST

मुंबई, 27 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने पर उसके साथ मिलकर सास की कथित तौर पर हत्या करने की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार राधा लाके और दीपक माने नामक दोनों आरोपियों ने महिला की सास सालूबाई लाके(57) की हत्या करने की बात कबूल ली है।

उन्होंने बताया कि राधा लाके और माने को बोरिवली के महात्मा फुले इलाके से पकड़ा गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बीते शुक्रवार को बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू और माने को एक साथ अपने घर में पकड़ा और महिला के पति को उनके अवैध संबंध के बारे में बताने की धमकी दी थी।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों ने सालूबाई लाके से छुटकारा पाने की साजिश रची और घर में ही कथित तौर पर पत्थर से उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और पुलिस को पता चला कि आरोपी माने अक्सर उनके घर आया-जाया करता था।

अधिकारी ने कहा कि माने से पूछताछ की गई और उसने गुनाह कबूल कर लिया।

उन्होंने कहा कि भादसं की धारा 302 सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में