तेलंगाना से चोरी करके भागे युवक-युवती नेपाल सीमा से गिरफ्तार

तेलंगाना से चोरी करके भागे युवक-युवती नेपाल सीमा से गिरफ्तार

तेलंगाना से चोरी करके भागे युवक-युवती नेपाल सीमा से गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: March 21, 2021 1:06 pm IST

बहराइच (उप्र), 21 मार्च (भाषा) तेलंगाना राज्य से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात व अन्य कीमती सामान कथित तौर पर चोरी करके फरार नेपाली युवक- युवती को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा के रुपईडीहा बॉर्डर से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को एसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों युवक-युवती नेपाल भागने के प्रयास में थे, तभी उन्हें गिरफ्तार करके उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया।

एसएसबी के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार यादव ने बताया कि तेलंगाना राज्य पुलिस ने सूचना दी थी कि नेपाली मूल के युवक व युवती तेलंगाना से लाखों रुपये के कीमती जेवरात व अन्य सामान चोरी करके नेपाल भागने की फिराक में हैं।

यादव ने बताया कि इस संबंध में नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के सभी बॉर्डर आउटपोस्ट को सतर्क किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को नेपाल जाने की कोशिश कर रहे नेपाल के सुर्खेत निवासी ललित और कैलाली निवासी जाह्नवी को एसएसबी के जवानों ने शक के आधार पर पकड़ कर छानबीन की तो उनके कब्जे से करीब दस लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य वस्तुएं बरामद हुईं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात नेपाली युवक युवती को तेलंगाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित


लेखक के बारे में