युवक पर किशोरी के साथ बलात्कार का आरोप
युवक पर किशोरी के साथ बलात्कार का आरोप
बांदा (उप्र), 10 सितंबर (भाषा) जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक किशोरी के साथ कथित रूप बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने पीड़िता के पिता की ओर से शहर कोतवाली में बुधवार को दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के आधार पर बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘किशोरी के साथ कथित बलात्कार की घटना दस दिन पुरानी है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की किशोरी हैंडपंप से पानी भरने गयी थी, तभी बिरजू पंडित नामक युवक उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर कॉलोनी के एक कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘बुधवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही सरकारी अस्पताल में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।’
भाषा सं जफर अमित
अमित

Facebook


