युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव जलाया, फिर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव जलाया, फिर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव जलाया, फिर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: September 12, 2020 4:30 pm IST

फतेहपुर (उप्र), 12 सितंबर (भाषा) जिले के औंग थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक युवक ने एक युवती की हत्या कर उसके शव को जला दिया और बाद में खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

औंग थाना के प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मकुआ खेड़ा से महुआ खेड़ा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे खेत में 20 वर्षीय एक युवती का अधजला शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान मकुआ खेड़ा गांव के रामबाबू रैदास ने अपनी बेटी विद्या के रूप में की है।’

उन्होंने युवती के पिता के हवाले से बताया कि पड़ोसी युवक मोनू उर्फ धीरेंद्र रैदास (24) से उसके प्रेम संबंध थे और आधी रात तक लड़की घर में थी। लेकिन, सुबह उसका अधजला शव बरामद हुआ।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मोनू के खिलाफ हत्या कर शव जलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी कि तभी पता चला कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है, जिसकी शिनाख्त मोनू के रूप में हुई।

वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने प्रेमिका (युवती) की हत्या कर शव जलाने के बाद कानूनी कार्रवाई के डर से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक और युवती के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

भाषा सं जफर नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में