बंगाल में दोपहर 3.45 बजे 70.42 फीसदी वोटिंग, छठे चरण का मतदान जारी
बंगाल में दोपहर 3.45 बजे 70.42 फीसदी वोटिंग, छठे चरण का मतदान जारी
कोलकाता। कोरोना की दूसरी लहर की तेजी के बीच पश्चिमबंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में आज 43 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें एक करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी सैलरी, आदेश जारी
पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान जारी है और चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3.45 बजे तक 70.42 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
पढ़ें- घर में घुसकर महिला आरक्षक को बनाया हवस का शिकार, आर…
इस चरण में भाजपा के मुकुल रॉय, टीएमसी मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य जैसे प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू है जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी। छठे चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर रहे हैं।
पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- कें…
पश्चिम बंगाल के छठे चरण में उत्तर 24 परगना (17 सीट), नादिया ( 9 सीट) , उत्तर दिनाजपुर ( 9 सीट) और पूर्ब बर्द्धमान (8 सीट) में वोटिंग हो रही है।

Facebook


