बुलंदशहर में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या की

Ads

बुलंदशहर में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 04:47 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 04:47 PM IST

बुलंदशहर (उप्र), 24 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंधों के शक में अपने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कलंदरगढ़ी गांव के निवासी मोमिन ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से पिता रियाजुद्दीन (54) और पत्नी सना (24) को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सना को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया, मोमिन को शक था कि उसके पिता के पत्नी से अवैध संबंध हैं और इस बात को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हुई थी।

पुलिस ने कहा कि परिवार और रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को समझाया भी था, लेकिन रविवार को मोमिन ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों को गोली मार दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोमिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

एसएसपी ने कहा कि फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब