आगरा : फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आगरा : फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आगरा : फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: October 8, 2021 10:24 pm IST

आगरा (उप्र),आठ अक्टूबर (भाषा) आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित किराए के मकान में शुक्रवार को नरेंद्र (32) नामक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है जिसमें कथित रूप से उसकी प्रेमिका और उसके साथी का हाथ है।

पुलिस का कहना है कि युवक ने मरने से पहले व्हाट्सऐप पर अपना स्टेट्स डालते हुए कहा था कि प्यार के बिना जिंदा नहीं रह सकता। वह वाहन चालक था।

परिजनों के अनुसार नरेंद्र महिला मित्र के साथ रह रहा था। महिला मित्र ने ही किराये पर कमरा लिया था। जबकि पत्नी अनुराधा जादौन से उसकी अनबन हो गयी थी। उसके दो बच्चे हैं।

सिकंदरा थाने के निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की महिला मित्र से पूछताछ की गयी लेकिन वह खुद को बेकसूर बता रही है। जबकि पत्नी अनुराधा का आरोप है कि उसके पति को नशीला पदार्थ खिलाकर गला घोंटा गया और उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में