भाजपा ने उत्तर प्रदेश में केंद्रीय बजट की खास बातों को लेकर राज्यव्यापी प्रचार अभियान की योजना बनाई

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में केंद्रीय बजट की खास बातों को लेकर राज्यव्यापी प्रचार अभियान की योजना बनाई

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में केंद्रीय बजट की खास बातों को लेकर राज्यव्यापी प्रचार अभियान की योजना बनाई
Modified Date: February 3, 2026 / 12:29 am IST
Published Date: February 3, 2026 12:29 am IST

लखनऊ, दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने केंद्रीय बजट को सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए 10 फरवरी तक कई व्यापक जनसंपर्क और प्रचार प्रसार कार्यक्रम तय किए हैं।

पार्टी ने पूरे राज्य में एक विशेष अभियान की योजना बनाई है, जिसमें प्रेसवार्ता, अलग-अलग सामाजिक समूहों के साथ बैठकें और सोशल मीडिया पर ज़ोरदार प्रचार शामिल है।

इसका मकसद केंद्रीय बजट के मुख्य प्रावधानों और देश के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य में लोगों की आजीविका, बुनियादी ढांचा और रोज़गार पर उनके संभावित असर को समझाना है।

प्रदेश भाजपा के महासचिव सुभाष यदुवंश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘पूरे राज्य में प्रेसवार्ता करने से लेकर किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के अन्य वर्गों के साथ बैठकें आयोजित करने, प्रभावशाली लोगों से संपर्क करने एवं सोशल मीडिया पर बातचीत करने तक, हमारी सभी जनसंपर्क गतिविधियां बजट पर केंद्रित होंगी।’

विधान परिषद के सदस्य और पार्टी की बजट जनसंपर्क प्रचार प्रसार योजना के संयोजक यदुवंश ने कहा कि बजट की खास बातों पर पैनल चर्चा की भी योजना बनाई गई है, साथ ही जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचने के लिए चौपाल और छोटी ग्रामीण बैठकें भी होंगी।

उन्होंने कहा, ‘ये सभी गतिविधियां एक साथ चलेंगी। विभिन्न बजटीय घोषणाओं और उनसे लोगों के जीवन में कैसे सुधार होने की उम्मीद है, इसके बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ, बजट के खिलाफ विपक्ष के दुष्प्रचार का भी प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जाएगा।’

प्रदेश भाजपा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रों के हिसाब से पोस्ट भी करने लगी है, जिसमें कृषि, बुनियादी ढांचा , एमएसएमई, महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों, युवा कौशल विकास, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया है।

भाषा मनीष जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में