बहन की हत्या कर शव के साथ ऐसा काम कर रहा था भाई, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Ads

बहन की हत्या कर शव के साथ ऐसा काम कर रहा था आरोपी भाई, देखकर पुलिस भी रह गई दंग! brother killed his own sister

  •  
  • Publish Date - December 26, 2022 / 10:39 PM IST,
    Updated On - December 26, 2022 / 11:14 PM IST

son killed mother in Tikamgarh

लखनऊ: brother killed his own sister शहर के सैरपुर क्षेत्र में कथित रूप से शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी बहन की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और उसका शव रसोईघर के फर्श के नीचे दफन कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रविवार की रात पुलिस को किसी ने फोन पर शिवानी (20) नामक युवती की हत्या की सूचना दी इसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को सैरपुर क्षेत्र के निवासी हिमांशु (22) के घर पहुंच कर उससे पूछताछ की तो उसने अपनी बहन की हत्या करने और उसका शव रसोई घर के फर्श के नीचे दबा देने का गुनाह कुबूल कर लिया।

Read More: अमेरिका में ‘Bomb Cyclone’ का कहर, अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत, हजारों उड़ानें रद्द 

brother killed his own sister उन्होंने बताया कि हिमांशु की निशानदेही पर पुलिस ने शिवानी का शव बरामद कर लिया है। हिमांशु ने अपने इकबालिया बयान में कहा कि उसकी बहन उसे शराब पीने से मना करती थी। शनिवार रात भी वह शराब पीकर आया था, जिस पर उसने झगड़ा किया था, जिससे तैश में आकर उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हिमांशु ने यह भी कहा कि उसकी बहन का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था और उसने उससे उस युवक से मिलने से मना किया था लेकिन वह नहीं मान रही थी।

 

शीर्ष 5 समाचार