शामली में ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत, बच्‍ची घायल

शामली में ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत, बच्‍ची घायल

शामली में ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत, बच्‍ची घायल
Modified Date: April 2, 2024 / 09:06 pm IST
Published Date: April 2, 2024 9:06 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), दो अप्रैल (भाषा) पड़ोसी शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज गति से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और उसकी गर्भवती पत्नी की मौत हो गयी जबकि उनकी दो वर्षीय पुत्री घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से इमरान (30) और उसकी गर्भवती पत्नी जिंदी (28) की मौत हो गयी और उनकी दो वर्ष की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

झिंझाना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब युवक अपनी बेटी समेत आठ माह की गर्भवती पत्नी के अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल जा रहा था।

कुमार ने कहा कि ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया और घायल दो साल की बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में