उत्तर प्रदेश में पहली बार हमने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत कियाः योगी आदित्‍यनाथ

उत्तर प्रदेश में पहली बार हमने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत कियाः योगी आदित्‍यनाथ

उत्तर प्रदेश में पहली बार हमने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत कियाः योगी आदित्‍यनाथ
Modified Date: February 20, 2026 / 11:45 pm IST
Published Date: February 20, 2026 11:45 pm IST

लखनऊ, 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश ने पहली बार सदन में अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया है जिसके लिए काफी दिनों से तैयारी की गई थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ‘‘मैंने वित्त मंत्री से कहा कि काम किया है तो आंकड़े सभी के सामने आने ही चाहिए।’’

विधानसभा में बजट 2026-27 पर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर किए जाने वाले प्रयासों का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, जोखिम मुक्त और निवेश के लिए आदर्श राज्य के रूप में खुद को स्थापित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रदेश की नयी पहचान बन गई है। अब हर स्तर पर ‘ट्रिपल टी’ (टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन) देखा जा सकता है।’’

भाषा आनन्‍द खारी

खारी


लेखक के बारे में