हिमाचल: गहरी खाई में कार गिरी, चार की मौत, एक घायल

हिमाचल: गहरी खाई में कार गिरी, चार की मौत, एक घायल

हिमाचल: गहरी खाई में कार गिरी, चार की मौत, एक घायल
Modified Date: July 10, 2023 / 04:48 pm IST
Published Date: July 10, 2023 4:48 pm IST

रामपुर (हिप्र), 10 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार को रामपुर-केदास लिंक मार्ग के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदयाल (65), रंजना(47), वर्षा और नारायण शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस साल बारिश के मौसम के दौरान सड़क दुर्घटना में अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भाषा खारी खारी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में