मोटरसाइकिल को ‘ट्रेलर’ ने टक्कर मारी, एक की मौत एक अन्य घायल

मोटरसाइकिल को ‘ट्रेलर’ ने टक्कर मारी, एक की मौत एक अन्य घायल

मोटरसाइकिल को ‘ट्रेलर’ ने टक्कर मारी, एक की मौत एक अन्य घायल
Modified Date: July 3, 2026 / 05:18 pm IST
Published Date: July 3, 2026 5:18 pm IST

बलिया (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में संवरा गांव के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ‘ट्रेलर (एक प्रकार का ट्रक)’ की टक्कर से 65 वर्षीय एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रसड़ा-बलिया मार्ग पर संवरा गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक ‘ट्रेलर’ ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें कन्हैया राम (65) और उसकी भतीजी प्रियंका (34) गंभीर रूप से घायल हो गए ।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कन्हैया राम को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रियंका को चिकित्सकीय परामर्श पर वहां जिला अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद ‘ट्रेलर’ चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

उसने बताया कि घटना के समय रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती (रामबारी) गांव के कन्हैया राम भतीजी प्रियंका को टीईटी परीक्षा दिलाने मोटरसाइकिल से बलिया ले जा रहे थे ।

थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में