आगरा, 15 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना ताजगंज क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक कार के सडक किनारे पेड़ से टकरा गयी, जिससे इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले छात्र की पहचान पहचान जहांगीराबाद भोपाल के रहने वाले मुस्तफा (20) के रूप में हुई।
थाना ताजगंज के पुलिस निरीक्षक (अपराध) राजकुमार कुशवाहा ने बताया दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी है और घायल का अस्पताल में उपचार जारी है ।
भाषा सं रंजन
रंजन