उप्र पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक और उसकी पत्नी ने आत्महत्या की

उप्र पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक और उसकी पत्नी ने आत्महत्या की

उप्र पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक और उसकी पत्नी ने आत्महत्या की
Modified Date: February 11, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: February 11, 2026 10:30 pm IST

मेरठ, 11 फरवरी (भाषा) मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम इलाके में उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार लल्लू सिंह (65) 2020 में उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे और अपनी पत्नी संतोष (62) के साथ रक्षापुरम स्थित घर में रह रहे थे।

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह घरेलू सहायिका जब घर पहुंची तो उसने दंपती को कमरे में फंदे से लटका पाया। उसने तत्काल पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि उनका बेटा वायुसेना का सेवानिवृत्त कर्मी है और अपने परिवार के साथ गंगा धाम कॉलोनी में रहता है, जबकि उनकी बेटी पंजाब में रहती है।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान


लेखक के बारे में