प्रशिक्षण,कौशल विकास,उद्यमिता का एकीकृत केंद्र बनेगा ‘सरदार वल्लभभाई पटेल इंडस्ट्रियल जोन’ : योगी

प्रशिक्षण,कौशल विकास,उद्यमिता का एकीकृत केंद्र बनेगा ‘सरदार वल्लभभाई पटेल इंडस्ट्रियल जोन’ : योगी

प्रशिक्षण,कौशल विकास,उद्यमिता का एकीकृत केंद्र बनेगा ‘सरदार वल्लभभाई पटेल इंडस्ट्रियल जोन’ : योगी
Modified Date: February 3, 2026 / 12:49 am IST
Published Date: February 3, 2026 12:49 am IST

लखनऊ, दो फरवरी (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास को रोजगार से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर घोषित ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के लिए सभी जनपदों में उपयुक्त भूमि शीघ्र चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को इस संबंध में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति का लक्ष्य ऐसा सक्षम वातावरण तैयार करना है, जहां युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अवसर एक ही परिसर में सुलभ हों। उन्होंने निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी योजना को स्थानीय आवश्यकताओं और क्षेत्रीय संभावनाओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जोन उद्योग, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्योग-सहायता से जुड़े विभागों और सुविधाओं को एकीकृत रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने एमएसएमई, सेवा आधारित उद्योगों और नवाचार से जुड़े क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘प्लग-एंड-प्ले यूनिट’ और ‘फ्लैटेड फैक्टरी’ जैसी आधुनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया, जिससे उद्यमियों को प्रारंभ से ही आवश्यक अवसंरचना उपलब्ध हो सके।

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में