शामली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ढाई करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का स्मैक बरामद की

शामली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ढाई करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का स्मैक बरामद की

शामली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ढाई करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का स्मैक बरामद की
Modified Date: September 16, 2025 / 05:46 pm IST
Published Date: September 16, 2025 5:46 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) शामली जिले के कैराना थानाक्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.55 किलोग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

शामली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस टीम ने 2.55 करोड़ रुपये मूल्य की 2.55 किलोग्राम स्मैक जब्त की।

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कैराना थाने की पुलिस टीम ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली जिसके बाद 2.55 करोड़ रुपये मूल्य की 2.55 किलोग्राम स्मैक जब्त की गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी उस्मान और इंसार के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी बरेली से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते थे।

पुलिस ने कहा कि वह इस संबंध में और लोगों की तलाश कर रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में