कॉलेज की चौथी मंजिल से छात्रा गिरी, हालत गंभीर
मेरठ में कॉलेज की चौथी मंजिल से छात्रा गिरी, हालत गंभीर
मेरठ (उत्तर प्रदेश), 19 अक्टूबर (भाषा) मेरठ बाईपास स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में नीचे गिरने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वानिया (22) सुभारती मेडिकल कॉलेज में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को छात्रा के कॉलेज की चौथी मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिली थी। छात्रा को कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस थाना प्रभारी सोहनवीर सिंह के अनुसार, जांच के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
भाषा सं सलीम सिम्मी
सिम्मी

Facebook


