सहारनपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

सहारनपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

सहारनपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Modified Date: November 11, 2023 / 03:42 pm IST
Published Date: November 11, 2023 3:42 pm IST

सहारनपुर (उप्र), 11 नवंबर (भाषा) सहारनपुर जिले में थाना मिर्जापुर इलाके में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई ।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि हादसा शुक्रवार शाम मिर्जापुर थाने के अन्तर्गत हुआ।

उन्होंने बताया कि खुशहालपुर गांव निवासी अब्दुल रहमान (60) सहारनपुर जाने के लिए सड़क किनारे बस की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने अब्दुल रहमान को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई ।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने वाला युवक शाहबाज (24) भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया ।

सूचना मिलते ही पुलिस और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया, इस पर पुलिस ने दोनों शवों को परिजन को सौंप दिया।

भाषा सं जफर संतोष शोभना

शोभना


लेखक के बारे में