उत्तर प्रदेश के अमेठी में एसयूवी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एसयूवी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एसयूवी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: February 27, 2024 / 12:56 pm IST
Published Date: February 27, 2024 12:56 pm IST

अमेठी (उप्र) 27 फरवरी (भाषा) अमेठी जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जायस थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे गांव मालपुर निवासी रोहित (19) और सचिन (18 ) जायस में किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि मलिक मोहम्मद जायसी अस्पताल के पास उनकी मोटरसाइकिल को एसयूवी ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।

भाषा सं आनन्‍द खारी

खारी


लेखक के बारे में