मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
Modified Date: October 27, 2023 / 10:32 am IST
Published Date: October 27, 2023 10:32 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव के पास पिकअप वाहन की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खतौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉक्टर रविशंकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के तिगाई गांव के पास बृहस्पतिवार रात एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में शेर सिंह (19) और चिंटू (24) की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीओ ने बताया कि घटना के दौरान तीनों युवक बाइक पर सवार होकर खतौली से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायल अतुल कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में