उप्र: होटल में जहरीला पदार्थ खाकर युवक और नाबालिग ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

उप्र: होटल में जहरीला पदार्थ खाकर युवक और नाबालिग ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

उप्र: होटल में जहरीला पदार्थ खाकर युवक और नाबालिग ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Modified Date: March 21, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: March 21, 2026 1:13 pm IST

सहारनपुर, 21 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक और नाबालिग लड़की ने एक होटल में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय युवक और करीब 16 वर्षीय लड़की पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थे।

पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था और दोनों ही एक ही संप्रदाय के थे तथा मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, अजमल अपने फुफेरे भाई रिजवान के संपर्क में वीडियो कॉल के जरिए था और कॉल के दौरान ही उसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का एक पैकेट दिखाया हालांकि रिजवान के बार-बार रोकने की गुजारिश के बावजूद उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि रिजवान ने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी, जो शुक्रवार शाम को होटल पहुंचे और दोनों को बेहोशी की हालत में पाया।

पुलिस के अनुसार, दोनों को तुरंत रामपुर मनिहारान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उन्हें शामली के एक उच्च चिकित्‍सा केन्‍द्र भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शामली के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जहां लड़की के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी में अपनी बेटी की उम्र 14 साल बताई, वहीं अजमल के परिवार ने दावा किया कि वह 18 साल की थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतक की उम्र की पुष्टि की जा रही है।

नानौता थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नवीन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला अजमल (26) अपने साथ लड़की को लेकर दो दिन पहले नानौता के एक होटल में आया था, जहां उसने अपना आधार कार्ड देकर कमरा लिया था।

कुमार ने बताया कि वहीं लड़की के पिता ने अजमल पर बहला फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द अमित जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में