उत्तर प्रदेश: बांदा में बरसाती नाले में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश: बांदा में बरसाती नाले में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश: बांदा में बरसाती नाले में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत
Modified Date: August 23, 2026 / 09:27 pm IST
Published Date: August 23, 2026 9:27 pm IST

बांदा (उप्र), 23 अगस्त (भाषा) बांदा जिले के अरबई गांव में रविवार को बरसाती नाले में डूबने से 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देहात कोतवाली पुलिस के अनुसार दोपहर अरबई गांव के मुन्ना पाल का दस साल का बेटा मोहित एक अन्य हमउम्र के बच्चे के साथ बरसाती नाले में नहा रहा था, तभी दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। शोरगुल सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन पानी में डूबने से मोहित की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से सरकारी आर्थिक लाभ मिल सके।

भाषा सं आनन्द आशीष

आशीष


लेखक के बारे में