उप्र: चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रख कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश

उप्र: चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रख कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश

उप्र: चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रख कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश
Modified Date: February 5, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: February 5, 2026 3:28 pm IST

लखनऊ, पांच फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को चीनी मांझे से होने वाली मौत को हत्या की श्रेणी में रखते हुए दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट जारी बताया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रखते हुए दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।”

पोस्ट के मुताबिक, “मुख्यमंत्री ने चीनी मांझे से हो रही दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश में इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर इसकी उच्चस्तरीय समीक्षा के भी निर्देश दिए हैं।”

उन्होंने कहा कि जनजीवन की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

लखनऊ में इन दिनों चीनी मांझे से मोटरसाइकिल सवारों के घायल होने की खबरों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है और बुधवार को बाजारखाला में एक युवक की मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बिहार निवासी सैयद शोएब (34) के रूप में हुई और और वह एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्यरत था।

भाषा जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में