उप्रः अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत

Ads

उप्रः अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 25, 2023 / 10:07 AM IST,
    Updated On - October 25, 2023 / 10:07 AM IST

मिर्जापुर, 25 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार सुरेंद्र पासवान (37) और आनंद कुमार (27) नामक व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दोनों मृचकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल