Wife arrested for husband's murder in Muzaffarnagar || Image- Hate Detector FILE
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर जहर देकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है। (Wife arrested for husband’s murder in Muzaffarnagar) शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोनू की पत्नी पूजा समेत उसके ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना सोमवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में हुई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते पूजा पिछले कुछ वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। करीब तीन महीने पहले ही वह अपने पति के साथ रहने के लिए वापस लौटी थी। वर्ष 2018 में दोनों की शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच मतभेद चल रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इसी बीच जिले में एक अन्य घटना में सोमवार से लापता 25 वर्षीय युवक संदीप का शव मंगलवार को छपार थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास जंगल में मिला। थाना प्रभारी मोहित सहरावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (Wife arrested for husband’s murder in Muzaffarnagar) प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहर खाया था। पुलिस के अनुसार संदीप मानसिक तनाव में था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के कथित उत्पीड़न के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
A 28-year-old housewife was allegedly murdered by her husband following a domestic dispute in Hyderabad’s Kishan Bagh on Sunday.
The victim, identified as Nishath Begum alias Nishat Fatima, was married to Suleiman in 2016. According to police, the couple had been facing family… pic.twitter.com/g5mUl3hnpv
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 9, 2026
मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल
एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी
झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं