गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने खान-पान में कई बदलाव करते हैं, ताकि शरीर ठंडा रहे और सेहत भी बनी रहे।
ऐसे में दूध को लेकर अक्सर कंफ्यूजन बना रहता है कि क्या गर्मियों में दूध पीना सही है या नहीं?
दरअसल, दूध को पोषण का पावरहाउस माना जाता है, जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं। जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
दूध में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। दूध में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में सहायक है।
कैल्शियम और फॉस्फोरस दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दूध में मौजूद कई जरूरी पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
सीमित मात्रा में दूध का सेवन शरीर को जरूरी पोषक तत्व देकर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
रात में गर्म दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है और अच्छी नींद आने में सहायता मिल सकती है।
दूध में मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।
प्रोटीन से भरपूर दूध लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।