नीम का नाम सुनते ही मुंह कड़वा और कसैला हो जाता है। इसके पत्तों को चबाकर निगल पाना हर किसी के लिए बड़ा टास्क है। लेकिन थोड़े पानी और नीम के पत्तों के साथ बना रस शरीर को बीमारियों से मुक्त कर सकता है

नीम भले ही कड़वा होता है लेकिन इसके गुण मीठे होते हैं।

शरीर को करता है डिटॉक्स

नीम के पत्तों का जूस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और खून को साफ रखने में सहायक माना जाता है।

त्वचा को बनाता है साफ

नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

नीम का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार

कुछ अध्ययनों के अनुसार नीम का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।

पाचन तंत्र को रखे बेहतर

नीम का जूस पेट की गड़बड़ी, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद

नीम के गुण बालों में डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

मुंह की बदबू दूर करे

नीम में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण मुंह के बैक्टीरिया को कम करने और सांसों को ताजा रखने में मदद कर सकते हैं।