लंबे समय तक तेज धूप में कार खड़ी न करें। UV किरणें पेंट की चमक फीकी कर देती हैं।
धूप से बचाएं कार
हमेशा अच्छी क्वालिटी का कार शैंपू और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें। इससे पेंट पर खरोंच नहीं पड़ती।
गलत तरीके से न धोएं कार
समय-समय पर वैक्स पॉलिश करें। यह पेंट पर सुरक्षा की परत बनाकर चमक लंबे समय तक बनाए रखती है।
वैक्स पॉलिश है जरूरी
पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF) कार को खरोंच, छोटे पत्थरों और बाहरी नुकसान से बचाने का बेहतरीन तरीका है।
PPF से मिलेगी डबल सुरक्षा
पत्तियां, पेड़ों का रस और पक्षियों की गंदगी पेंट खराब कर सकती है। इन्हें तुरंत मुलायम कपड़े से साफ करें।
पेड़ के नीचे पार्किंग? सावधान!
ये 2 आदतें जरूर अपनाएं
पार्किंग में कार कवर का इस्तेमाल करें और बॉडी पर जमी नमी को तुरंत साफ करें। इससे जंग नहीं लगेगी और कार लंबे समय तक नई जैसी दिखेगी।
इन आसान टिप्स को अपनाएं और अपनी कार की चमक सालों तक बरकरार रखें।