गर्मी में लोग की घूमने की पसंदीदा जगह गोवा होती है यहाँ समुद्र के किनारे, ठंडी हवा और वॉटर स्पोर्ट्स दिल खुश कर देता है।

छत्तीसगढ़ में एक ऐसी जगह है जो गोवा से कम नहीं है। इसे "मिनी गोवा" कहते हैं। यहाँ आपको कम बजट में गोवा जैसा Beach देखने को मिलता है

इस जगह का नाम है गंगरेल डैम जो रायपुर से लगभग 80 किमी और धमतरी जिला मुख्यालय से 17 किमी की दूरी पर स्थित है।

धमतरी का गंगरेल बांध और उसपर बने बीच को देखकर गोवा की फीलिंग आएगी। यहाँ करीब 1 किलोमीटर के दायरे में आर्टिफिशियल बीच तैयार किया गया है जो समुद्री किनारे जैसी लगती है

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां क्रूज़, मोटर बाइक, नावों की सुविधा उपलब्ध है। जिसे बच्चे बड़े सब खूब पसंद करते हैं

यहाँ ज़िपलाइनिंग, कमांडो नेट, रोप लाइनिंग, वॉटर सायकल, कयाक,पैरासेलिंग, ऑकटेन, PWC बाईक, पैडल बोटिंग से लेकर स्पीड बो तक की सुविधा है

रुकने के लिए बरदिहा लेकव्यू रिसोर्ट है जो खूबसूरत वुडन काॅटेज बनाए गए हैं। यहां ठहरने, खाने-पीने तक की सारी व्यवस्था है।

इस रिसोर्ट से बाहर का व्यू बहुत ही सुंदर दिखता है। बालकनी से दूर-दूर तक समुद्र जैसा नजारा मिलता है।