All Photo Credit:pixabay

साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी।

इन दिनों लोग व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और अपने जीवन में अच्छे बदलाव लाने की कोशिश करते हैं।

नवरात्रि के दौरान सही खानपान, साफ-सफाई, और पॉजिटिव सोच अपनाने से जीवन में शांति आती है।

अगर आप इस नवरात्रि को खास बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताने वाले हैं कि ये त्योहार आखिर कैसे सेलिब्रेट करें?

घर की साफ-सफाई करें

नवरात्रि से पहले घर को अच्छी तरह साफ करें और पूजा स्थल को सजाएं। साफ वातावरण अच्छी ऊर्जा लेकर आता है।

सात्विक भोजन करें

इन दिनों फल, दूध, सूखे मेवे और हल्का सात्विक भोजन करें। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है।

रोज पूजा और ध्यान करें

सुबह-शाम माता दुर्गा की आरती करें और कुछ समय ध्यान में बिताएं। ऐसा करने से मन शांत रहता है।

घर को सजाएं

आप फूल, रंगोली और दीयों से घर सजा सकते हैं। इससे त्योहार का माहौल और भी ज्यादा सुंदर बनता है।

सकारात्मक सोच रखें

नवरात्रि को नई शुरुआत का समय माना जाता है। इन दिनों अच्छी सोच रखें और बुरी आदतों से दूर रहें।