दीवारों पर रेंगती छिपकली अक्सर नाक में दम कर देती हैं। छिपकली ना सिर्फ देखने में डरावनी लगती हैं साथ ही बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं।

छिपकली को भगाने के लिए महंगे स्प्रे या केमिकल्स जैसे लाख जतन कर लो फिर भी छिपकलियां घर में घुस आती हैं और हमारा जीना दुशवार कर देती हैं।

अगर आप भी छिपकली भागने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो हम आपको कुछ देसी जुगाड़ बताने वाले हैं जिससे छिपकली भाग जाएगी। तो चलिए जानते हैं छिपकली भगाने के हैक्स।

अंडे के छिलके की बदबू छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं हैं, अंडे के छिलकों को तोड़कर उन जगहों पर रख दें जहां छिपकलियां आती हों, इसके गंध से भी छिपकली भाग जाएगी।

घर के दरवाजे, खिड़कियां आदि जगह जहाँ जहाँ छिपकलियां आती हैं वहां लहसुन की कलियों को लटका दें या फिर लहसुन और प्याज का रस छिड़क दें।

अलमारी या दीवार से कोने पर जहाँ छिपकलियां ज्यादा रहती है वहां कपूर की गोलियों को रख दें, इसकी तेज खुशबू से वो नहीं आएगी।

कॉफी पाउडर और तंबाकू का मिश्रण छिपकली भगाने का एक असरदार तरीका है। दोनों को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लीजिए और छिपकली वाली जगह पर रख दें।

मोर पंख से छिपकली भागना पुराना कारगार तरीका है, क्योंकि छिपकलियों को मोर पंख देखकर यह भ्रम हो जाता है कि यहीं कहीं सांप है जोकि उनको खा जाएगा। बस जहां भी छिपकली रहती हो वहां पर मोर पंख रख दें।