पेट में बनेगा जहर! भूलकर भी दूध के साथ न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को होगा भारी नुकसान

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें दूध के साथ खाने से वे शरीर में 'विरुद्ध आहार' का काम करती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में!

दूध और प्याज अगर आप खाने में कच्चा प्याज खा रहे हैं, तो उसके तुरंत बाद या साथ में दूध पीने की गलती कभी न करें। इन दोनों की तासीर एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत होती है, जिससे शरीर में खुजली, दाद, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

दूध और नमकीन चीजें चाय-नाश्ते में दूध के साथ नमक वाले बिस्कुट, नमकीन या पराठे खाना बहुत आम है। लेकिन दूध में मौजूद प्रोटीन नमक के साथ मिलकर शरीर में धीमा जहर बनाता है, जिससे पेट फूलने  और त्वचा पर सफेद चकत्ते होने का खतरा रहता है।

दूध और खट्टे फल संतरा, मौसंबी, पाइनएप्पल या नींबू जैसी खट्टी चीजों के साथ दूध का सेवन कभी न करें। खट्टापन पेट के अंदर जाते ही दूध को फाड़ देता है, जिससे भयंकर एसिडिटी, गैस, बदहजमी और उल्टी की समस्या तुरंत शुरू हो सकती है।

दूध और केला  वजन बढ़ाने के लिए लोग बनाना शेक खूब पीते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार दूध और केला दोनों ही पचाने में बेहद भारी होते हैं। यह कॉम्बिनेशन शरीर के टॉक्सिन्स (Ama) को बढ़ाता है, जिससे सर्दी-खांसी, कफ और पेट में भारीपन की शिकायत हो सकती है।

दूध और मछली मछली गर्म तासीर की होती है और दूध ठंडा होता है। इन दोनों को एक साथ खाने से पाचन तंत्र पूरी तरह भ्रमित (Confused) हो जाता है। इससे गैस्ट्रिक परेशानियां और त्वचा पर एलर्जी की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।