इन 10 स्मार्ट स्टडी टिप्स से पढ़ाई होगी आसान और रिजल्ट होगा शानदार।

बिना प्लान के पढ़ाई करने से समय बर्बाद होता है। पहले तय करें कि क्या और कितना पढ़ना है।

मल्टीटास्किंग से बचें। एक समय में सिर्फ एक विषय पर पूरा ध्यान दें।

25-30 मिनट पढ़ाई के बाद 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें। इससे फोकस बना रहता है।

पढ़ाई के समय फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं, ताकि ध्यान न भटके।

जो पढ़ा है, उसे खुद को समझाकर या बोलकर दोहराएं। इससे याद जल्दी होता है।

जरूरी पॉइंट्स लिख लें। परीक्षा से पहले इन्हीं नोट्स से जल्दी रिवीजन हो जाएगा।

जब दिमाग ज्यादा एक्टिव हो, तब कठिन विषयों की पढ़ाई करें।

एक साथ घंटों पढ़ने के बजाय रोज नियमित पढ़ाई करें। इससे चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।

अच्छी नींद और नियमित पढ़ाई से याददाश्त बेहतर होती है और परीक्षा में प्रदर्शन भी अच्छा रहता है।